स्लीमनाबाद- 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।इस दिन स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है,जिसमे छात्र/छात्राएं स्वतंत्रता सेनानियों का पात्र, भाषण, निबंध, कला, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
कटनी आडोटोरियम में आयोजित नृत्य संगीत व लोक गायन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।जिसमे छात्र-छात्राओ ने अपने हुनर व नृत्य कला के माध्यम से उपस्थित लोगों को उत्साहित किया। शासकीय सीनियर नवीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पदस्थ अधीक्षिका हेमलता बैरागी द्वारा छात्राओं को आदिवासी लोक नृत्य कला के गुण सिखाये जाते थे।जिसकी प्रस्तुति आडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।छात्राओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अंतिम कार्यक्रम पश्चात कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सभी छात्राओं को भारत पर्व शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया है।
इस दौरान-काजल सिंह,पुष्पंजाली प्रजापति,आशा मेहरा,सुलेखा कोल,रीना चौधरी,चंद्रप्रभा सिंह,प्रियंका चौधरी व ललिता प्रजापति की मौजूदगी रही।
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.