ठाकुर बुद्ध सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय तेवरी में पदस्थ ऐ एल मेहरा को दी भावभीनी विदाई
- शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के प्राचार्य ए एल मेहरा शनिवार को अपनी सेवाकाल पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त हो गये। उनकी सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई कार्यक्रम शाला मैं आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसमे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों -कर्मचारियों ने शाल व श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम मे सम्मिलित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार झारिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचार्य ए एल मेहरा ने जो शिक्षा के क्षेत्र कार्य किये वो अविस्मरणीय है। उनके योगदान को कभी बुलाया नही जा सकता। इस दौरान सहायक प्राध्यापक पीसीएम जी पी यादव ,विशिष्ट अतिथि विकासखण्ड स्रोत समन्वयक रमाकांत खम्परिया,स्लीमनाबाद प्राचार्य जेएस मार्को,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित लकी अग्रहरि, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर,प्राचार्य जे पी कारपेंटर ,महेंद्र सिंह ठाकुर,राजाराम झारिया,टीएस मार्को,नारायण दास सोनी,मनोज हल्दकार (जनशिक्षक),एसआर परौहा,टीकाराम पटेल, नीलिमा जैन,ऊषा मिश्रा,निधि परौहा,रजनी तिवारी,रमाकांत पाठक,सारिका ठाकुर,त्रिलोक डेहरिया सहित जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
No comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.